आदेश का उल्लंघन, कानूनगो को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
आजमगढ़ शासन की प्राथमिकताओं में शामिल संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की बार-बार अवहेलना राजस्व निरीक्षक को भारी पड़ गया। उप जिलाधिकारी निजामाबाद ने तहबरपुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक रामशब्द यादव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शासन की प्राथमिकताओं में शामिल संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की बार-बार अवहेलना राजस्व निरीक्षक को भारी पड़ गया। उप जिलाधिकारी निजामाबाद ने तहबरपुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक रामशब्द यादव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
तहसील निजामाबाद के महुवार गांव निवासी बद्री पुत्र बलिकरन ने 20 अगस्त को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि दो फरवरी 2018 को समक्ष न्यायालय द्वारा सीमांकन करके आख्या प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया गया था लेकिन सीमांकन कर न्यायालय में आख्या प्रस्तुत नहीं की गई। इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था। सीमांकन कराए जाने के लिए शिकायतकर्ता ने पुन: संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। बावजूद इसके सीमांकन नहीं किया गया। इससे प्रतीत हुआ कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जानबूझकर की जाती है और जनहित के कार्यो में रुचि नहीं ली जा रही है।