गन्ना ढुलाई में दुर्व्यवस्था, किसानों का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : गन्ना ढुलाई दुर्व्यवस्था के खिलाफ किसानों ने सोमवार को
जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : गन्ना ढुलाई दुर्व्यवस्था के खिलाफ किसानों ने सोमवार को त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र के मडना गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। गन्ना क्रय केंद्र पर ठेकेदार द्वारा दस ट्रक की जगह मात्र चार ट्रक माल ढुलाई के लिए लगाया गया है। इसके चलते समय से किसानों का गन्ना मिल तक नहीं पहुंच पा रहा है और गन्ना सूख रहा है। किसानों ने चीनी मिल सठियांव को सही रूप से गन्ना भेजने की मांग की।
किसानों का आरोप है कि लगभग 80 ट्राली गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा है। लगभग 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन यह गन्ना चीनी मिल को ट्रांसपोर्टिंग द्वारा सही रूप से भेजा नहीं जा रहा है। इसके चलते गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा किसानों का गन्ना ट्राली कई दिनों तक धूप में रहने के कारण लगभग 50 किग्रा गन्ना सूख कर कम हो रहा है। समय से किसानों की ट्राली न खाली होने से खेतों में रखा गन्ना और ढुलाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों का समय बर्बाद हो रहा है। मेहनत से पैदा किए गए गन्ने में रोज कमी हो रही है।
इसके चलते किसानों का आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है। एक ट्राली में 40 ¨क्वटल गन्ना लादकर किसान गन्ना क्रय केंद्र तक लाते हैं। 200 गन्ना पर्ची किसानों के पास मौजूद है लेकिन ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था सही न होने के कारण किसानों का गन्ना समय से मिल को नहीं पहुंच पा रहा है। इसका किसान पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं। गन्ना केंद्र पर 22 गांव के किसान अपना गन्ना लाते हैं। अभी तक 4500 ¨क्वटल गन्ना इस केंद्र से चीनी मिल को भेजा जा चुका है। इस संबंध में केंद्र के सचिव अंगद यादव ने बताया हमारे यहां किसानों का गन्ना लेने के लिए पर्याप्त पर्ची है लेकिन ट्रक कम होने की वजह से गन्ना मिल को समय से नहीं भेज पा रहे हैं।
इस मौके पर राम जतन यादव, सुरेश, भुलाई राम, शैलेंद्र राम, ¨पटू यादव, पातीराम, सूबेदार तिवारी, वीरेंद्र राय आदि थे।