मुख्यमंत्री की पहल पर घर पहुंचेगा दिव्यांग छात्र
सगड़ी (आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामनगर गांव में लॉकडाउन में फंसे बरेली जनपद के फतेहगंज निवासी दिव्यांग छात्र हरीश के घर पहुंचने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी उसके घर पहुंचीं और वाहन से जिला मुख्यालय भेजवाया। वहां से उसके घर भेजने की व्यवस्था की गई। जोधपुर स्थित नेत्रहीन विकास संस्थान विद्यालय में 12वीं का छात्र हरीश 21 मार्च को विद्यालय बंद होने के बाद तीन मित्रों के साथ बस
जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामनगर गांव में लॉकडाउन में फंसे बरेली जनपद के फतेहगंज निवासी दिव्यांग छात्र हरीश के घर पहुंचने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी उसके घर पहुंचीं और वाहन से जिला मुख्यालय भेजवाया, जहां से उसे घर भेजने की व्यवस्था की गई।
जोधपुर स्थित नेत्रहीन विकास संस्थान विद्यालय में 12वीं का छात्र हरीश 21 मार्च को विद्यालय बंद होने के बाद तीन मित्रों के साथ बस से निकल पड़ा। एक साथी गंगा राम आगरा में परिजनों के साथ चला गया। वाराणसी पहुंचने पर विद्यालय से निर्देश मिला कि दिव्यांग मित्र अशोक को उसके घर सगड़ी तहसील के रामनगर पहुंचाया जाए। उसके बाद वह रामनगर आया लेकिन अगले दिन से लॉकडाउन शुरू हो गया।
दूसरा लॉकडाउन समाप्त होने पर हरीश ने स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी लेकिन कोई लाभ नहीं मिला तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मदद मांगी। उसके बाद प्रशासन की ओर से एसडीएम उसके मित्र के घर पहुंचकर गाड़ी से आजमगढ़ छोड़ा जहां से बस से उसके घर बरेली पहुंचाया जाएगा।