गांव में विकास कार्य ठप
जासं फूलपुर (आजमगढ़) विकास खंड फूलपुर के ग्राम सभाओं में विकास कार्य लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही ठप पड़ा है। डोंगल सिस्टम लागू होने के बाद चेक पर रोक लगा दी गई। कुछ दिन बाद एक बार चालू हुई लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फिर से बंद कर दी गई। प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी का डोंगल बनना शुरू हुआ। किसी प्रकार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में डोंगल बन सका। इसके बाद नया निर्देश जारी किया गया कि पुराने कार्य का ऑनलाइन फीडिग करा दें। पुरानी व्यवस्था बदलकर नए रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम आवंटित किया गया है। बदले गए ग्राम पंचायत अधिकारी व वर्तमान में आवंटन प्राप्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का हस्ताक्षर प्रमाणित कर डोंगल बनेगा। हर रोज नई व्यवस्था लागू होने से ग्राम प्रधान परेशान हैं।
जासं, फूलपुर (आजमगढ़) : विकास खंड फूलपुर के ग्राम सभाओं में विकास कार्य लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही ठप पड़ा है। डोंगल सिस्टम लागू होने के बाद चेक पर रोक लगा दी गई। कुछ दिन बाद एक बार चालू हुई लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फिर से बंद कर दी गई। प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी का डोंगल बनना शुरू हुआ। किसी प्रकार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में डोंगल बन सका। इसके बाद नया निर्देश जारी किया गया कि पुराने कार्य का ऑनलाइन फीडिग करा दें। पुरानी व्यवस्था बदलकर नए रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम आवंटित किया गया है। बदले गए ग्राम पंचायत अधिकारी व वर्तमान में आवंटन प्राप्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का हस्ताक्षर प्रमाणित कर डोंगल बनेगा। हर रोज नई व्यवस्था लागू होने से ग्राम प्रधान परेशान हैं।