विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अतरौलिया और दीदारगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा, छह दिसंबर को होगी महारैली : ओमप्रकाश

By Praveen Shiv Shankar Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:37 PM (IST)

ओमप्रकाश राजभर ने 2027 विधानसभा चुनाव में अतरौलिया और दीदारगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, हालांकि अंतिम फैसला भाजपा नेतृत्व करेगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा और 6 दिसंबर को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक महारैली की घोषणा की।

भाजपा नेता जयनाथ सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना।

भाजपा नेता जयनाथ सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना।

HighLights

  1. राजभर ने अतरौलिया और दीदारगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।

  2. 6 दिसंबर को आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली होगी।

  3. सपा-कांग्रेस गठबंधन और आजम खान पर साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़)। मां जानकी इंटर कालेज, भवानीपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में बुधवार को सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा चुनाव-2027 में सीट बंटवारे को लेकर अपनी बात रखी और सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

कहा कि आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में अतरौलिया और दीदारगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा है। हालांकि सीटों का अंतिम फैसला भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में करेगा। निषाद पार्टी के अतरौलिया सीट पर दावे के सवाल पर कहा कि गठबंधन में ऐसी बातें चलती रहती हैं।

उन्होंने छह दिसंबर को आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में सामाजिक समरसता महारैली होने की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत दो दर्जन से अधिक मंत्री शामिल होंगे।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों दलों में सीटों को लेकर असमंजस है। आजम खान पर भी निशाना साधा। समारोह में जयनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।