संगठित शक्ति के साथ उठाई गई मांग प्रभावी
राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को संगठन के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही इस दिशा में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को संगठन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान की रणनीति बनाई गई और इस दिशा में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि संगठित शक्ति के साथ उठाई गई मांग प्रभावी होती है। इसलिए साहू गांधी समाज को मजबूत बनाने तथा इसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज की सुरक्षा व सम्यक विकास के लिए सतत संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि एकजुटता के साथ परिवार को शिक्षित बनाएं और कुरीतियों व बुरी आदतों से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला उपाध्यक्ष शिवानंद ने कहा कि संगठन निरंतर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए मजबूत होता जा रहा है। भानु प्रताप साहू, भजुरामा साहू, विनोद साहू, दिनेश साहू, सुशील साहू, शशिभूषण, रामजनम, अच्छेलाल, संतोष, गजराज, मदन, जयकुमार, सत्यनारायण, रामनरायन, राधेश्याम, मनोज, कैलाश साहू आदि रहे।