Move to Jagran APP

अंबारी को नगर पंचायत बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

जासं, अंबारी (आजमगढ़) : प्रदेश की भाजपा सरकार से अब अंबारी को नगर पंचायत बनाए जाने की आस ग्रामीणों क

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:54 PM (IST)
अंबारी को नगर पंचायत बनाने की मांग ने पकड़ा जोर
अंबारी को नगर पंचायत बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

जासं, अंबारी (आजमगढ़) : प्रदेश की भाजपा सरकार से अब अंबारी को नगर पंचायत बनाए जाने की आस ग्रामीणों की बढ़ गई है। ग्राम प्रधान अंबारी व सेवानिवृत्त मेडिकल आफिसर डा. सुभाष यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर अंबारी को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए रणनीति बनाई। क्षेत्रीय लोगों ने डा. सुभाष यादव को हर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

संशोधित नियमावली के अनुसार अब बीस हजार की आबादी पर किसी भी विकसित ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए शासनादेश जारी कर इसकी सूचना सभी जिलाधिकारी को दिया गया है, जिसमें पूर्व के नियमों में सुधार करते हुए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इन मानकों पर खरा उतरने वाली ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट जिलाधिकारी शासन को भेजेंगे। इस बात की भनक लगते ही अंबारी को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया था। बीच में विधान सभा चुनाव के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया था लेकिन एक बार फिर अब मांग जोर पकड़ने लगा है। डा. सुभाष यादव ने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने वाले समस्त संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है। प्रत्येक विधान सभा व लोकसभा के चुनाव में नगर पंचायत बनाने का एजेंडा रहता है। बावजूद इसके अभी तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला। बैठक की अध्यक्षता अंबारी प्रधान डा. सुभाष यादव व संचालन दिनेश यादव ने किया। राजेश यादव, प्रधान मुस्तफाबाद गोकुल नंदन, प्रधान इब्राहिमपुर शिव दरस यादव, प्रधान सियाराम यादव, प्रधान पिपरी मोहम्मद असलम, प्रधान प्रतिनिधि हाजीपुर दारा सिंह यादव व प्रधान बेलसिया आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.