Move to Jagran APP

डिघिया गेज पर खतरा निशान से 21 सेमी ऊपर घाघरा

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील के देवाराचंल में बहने वाली घाघरा नदी क

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM (IST)
डिघिया गेज पर खतरा निशान से 21 सेमी ऊपर घाघरा
डिघिया गेज पर खतरा निशान से 21 सेमी ऊपर घाघरा

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील के देवाराचंल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे देवारावासी भयभीत हैं। घाघरा की कटान को देखते हुए लोग पलायन की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले 24 घंटे डिघिया गेज पर घाघरा के जलस्तर में 70.54 मीटर से सात सेमी बढ़कर 70.61 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि खतरा का ¨बदु 70.40 मीटर निधारित है। इस तरह घाघरा खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर बह रही है।

loksabha election banner

कटान से भयभीत तटवर्ती गांव के लोग घर छोड़ बंधे पर अपना आशियाना बनाए हुए हैं। आवागमन भी बाधित है। वहीं महराजगंज विकास खंड के आराजी सेमरी में घाघरा की कटान गांव के प्राथमिक विद्यालय के करीब पहुंच गया है। विद्यालय से लगभग 20 मीटर की दूरी पर कटान जारी है। विद्यालय में शरण लिए लोग अब बंधे पर रहने को मजबूर हैं। आराजी सेमरी गांव के 51 परिवार पहले ही पलायन कर बांध पर शरण ले चुकें हैं। देवारा के त्रिलोकी के पूरा गांव में पानी घुस जाने से 16 परिवार पलायन कर दूसरे गांव में शरण लिए हुए हैं। कृषि योग्य भूमि के साथ ही गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। संपर्क मार्ग डूबने से बच्चों की पढ़ाई भी ठप है।

--------

-रविवार की सुबह पांच सेमी बढ़ने के साथ 70.59 मीटर पहुंचा

-रविवार की शाम दो सेमी बढ़कर पहुंचा 70.61 मीटर पर

-डिघिया गेज पर खतरा ¨बदु 70.40 मीटर निर्धारित।

-बदरहुआ गेज पर शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 71.40 मीटर

-रविवार की सुबह पांच सेमी बढ़ोत्तरी के साथ 71.45 मीटर पहुंचा

-रविवार की शाम दो सेमी बढ़ने के बाद 71.47 मीटर

-खतरे का निर्धारित प्वाइंट यहां हालांकि 71.68 मीटर तय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.