नागपंचमी पर्व पर दंगल
जासं, रानी की सराय (आजमगढ) : नागपंचमी पर्व पर क्षेत्र के अखाड़ों पर दंगल का आयोजन किया गया है। क्षेत्
जासं, रानी की सराय (आजमगढ) : नागपंचमी पर्व पर क्षेत्र के अखाड़ों पर दंगल का आयोजन किया गया है। क्षेत्र में रविवार को ही अखाड़े की तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को सभी अखाड़े गुलजार रहेंगे। गांवों में कालांतर से कुश्ती का खेल ही प्रमुख रहा है। खास तौर से नगपंचमी के दिन तो खास रहता है। कुश्ती में दांव आजमाने के लिए या फिर कबड्डी, दौड़ जगह-जगह आयोजन होते रहते हैं। खासतौर से नागपंचमी के दिन तो जरूर होते हैं। बदलते दौर में कुश्ती की धमक कम पड़ती जा रही है। वर्तमान परिवेश में भी गांवों में आज भी अखाड़े कुश्ती को जीवंत किए हुए हैं। जहां सुबह शाम छोटे पहलवानों से लगायत बड़े तक दांव आजमा रहे हैं। सोमवार को नागपंचमी के कारण रविवार को ही अखाड़ों की तैयारी होने लगी है। क्षेत्र के चड़ई आदि अखाड़े तो वर्ष भर अपनी परंपरा को निभाते आ रहे हैं। यहां छोटे पहलवान दांव आजमाते हैं। सोमवार को रानी पोखरे के अखाड़ पर दूरदराज के पहलवानों के साथ स्थानीय पहलवान भी दांव आजमाएंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप