3042 लोगों के सैंपल की जांच में कोरोना की पाजिटिव रिपोर्ट शून्य
जागरण संवाददाता आजमगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है। जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार दिख रहा है। रविवार को भी 3042 लोगों के सैंपल की जांच में कोरोना पाजिटिव शून्य रही।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया कि अब तक कुल 17,886 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से अब तक 17,638 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस समय 10 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 228 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 8,25,625 सैंपल में 8,23,897 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिमसें 7,86,042 रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अभी 1,728 रिपोर्ट का इंतजार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें