Move to Jagran APP

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कार्यालय में जड़ा ताला

जासं आजमगढ़ उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले 24 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को अपने कक्ष में ताला जड़कर अपनी आवज बुलंद की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर 16 सितंबर को लखनऊ में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 12:19 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 06:24 AM (IST)
कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कार्यालय में जड़ा ताला
कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कार्यालय में जड़ा ताला

जासं, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले 24 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को अपने कक्ष में ताला जड़कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर 16 सितंबर को लखनऊ में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

इस दौरान कर्मचारियों ने मांग किया कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी स्थान पर मिनी/जनपद सचिवालय रखा जाए। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 फीसद पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जाए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को विशेष राजस्व सेवा घोषित कर कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करते हुए कंप्यूटर सहायक व वेतन में परिवर्तन किए जाने सहित विभिन्न मांगें की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, मंत्री प्रवीण कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव व सूर्यभान यादव सहित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.