यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीएम अखिलेश दोबारा सरकार बनने पर आश्वस्त, सीएम बनने पर शांत
सरकार बनने पर दोबारा सीएम बनने के सवाल को अखिलेश यादव टाल गए। इतना जरूर कहा कि उन्होंने छठवां बजट ...और पढ़ें

आजमगढ़ (जेएनएन)। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आश्वस्त है। अखिलेश यादव कल मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ मे थे। यहां पर अपने दोबारा मुख्यमंत्री बनने के प्रश्न पर अखिलेश यादव ने चुप्पी साधे रखी।
आजमगढ़ में कल एक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने को लेकर बेहद आश्वस्त दिखे।
पढ़ें- सपा घमासानः विधायक तय करेंगे सपा का अगला मुख्यमंत्री
सीएम अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास का इतना काम हुआ है कि जनता को मजबूर होकर समाजवादी पार्टी को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अभी तक प्रदेश में भरपूर विकास कार्य कराए हैं। जिले में भी दुग्ध डेयरी प्लांट, चीनी मिल, मिनी पीजीआइ, मार्टीनगंज को तहसील का दर्जा, कृषि विश्वविद्यालय समेत कई अस्पताल व कालेजों का निर्माण कराया गया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी विकास कार्यो के दम पर चुनाव लड़ेगी और एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
पढ़ें- हम विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे, भाजपा हमारे काम से तुलना कर ले : अखिलेश
सरकार बनने पर दोबारा सीएम बनने के सवाल को अखिलेश यादव टाल गए। इतना जरूर कहा कि उन्होंने छठवां बजट पेश करने की बात कही थी, लेकिन आगे कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अखिलेश ने सिर्फ इतना ही कहा कि लखनऊ में गत दिनों सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने जो भी कहा वह कुछ सोच-समझकर ही कहा होगा। उन्होंने कहा कि नेता जी देश के अनुभवी राजनीतिज्ञों में हैं।
पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने दम पर ही चुनाव प्रचार करने को तैयार
इससे पहले तक मुख्यमंत्री अखिलेश को ही सपा के अगले मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात कहते रहे सपा मुखिया का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है। परिवार में 'टीपू' के नाम से मशहूर अखिलेश से पूछा गया कि एक वह सुलतान टीपू था जो गद्दारों की वजह से हार गया और एक टीपू आप भी हैं, क्या आपको नहीं लगता कि आपको गद्दारों से होशियार रहना चाहिये, इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हूं।
पढ़ें- सपा के प्रदेश संगठन में चुन-चुनकर किनारे लग रहे अखिलेश समर्थक
एक्जिट पोल में समाजवादी पार्टी की हालत पतली दिखाने पर उन्होंने कहा कि यह सर्वे कुछ साइट में ही किए जाते हैं। ऐसे में सभी लोगों के मनोभावों को उसमें शामिल नहीं किया गया है। ऐसे सर्वे सही साबित नहीं होते हैं। अगर आजमगढ़ जिले में ही सर्वे करा लिया जाए तो यहां सभी सीटें समाजवादी पार्टी को ही मिलेंगी। अखिलेश ने कहा कि सर्वे में यह देखना चाहिये कि उसका दायरा कितना है।
पढ़ें- सपा घमासानः एक दूसरे की अनदेखी कर गए अखिलेश और शिवपाल
ताजा सर्वे में कुछ हजार लोगों से ही बात करके नतीजा बता दिया गया था। अगर आजमगढ़ में सर्वे करा लिया जाए तो इस बार हम जिले की सभी दस विधानसभा सीटें जीतने जा रहे हैं। अगली सरकार भी सपा की ही बनेगी।
