कोषागार में युद्धस्तर पर की जा रही साफ-सफाई
आजमगढ़ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रदेश के कोषागारों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में गंदगी मिलने पर अप्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। इसे लेकर जनपद का कोषागार विभाग भी युद्धस्तर पर साफ-सफाई में जुटा हुआ है। अभिलेख रिकार्ड रूम सहित कमरों को चमकाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी सफाई पर विशेष जोर दे रहे हैं।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रदेश के कोषागारों का औचक निरीक्षण कर गंदगी मिलने पर अप्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। इसे लेकर जनपद का कोषागार विभाग भी युद्धस्तर पर साफ-सफाई में जुटा हुआ है। अभिलेख, रिकार्ड रूम सहित कमरों को चमकाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी सफाई पर विशेष जोर दे रहे हैं।
मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। तमाम दस्तावेज इधर-उधर बिखरे हुए थे। इसके अलावा आलमारियों में फाइलें असुरक्षित थीं। इसे कई दिनों से सुरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा कमरों को पेंटिग आदि से चमकाया जा रहा है। वह खुद हर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। यही नहीं अवकाश दिनों में भी यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री सफाई व्यवस्था व दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सख्त हैं। ऐसे में सबका दायित्व बनता है कि वह इस कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जगह-जगह निरीक्षण कर रहे हैं। वह गंदगी पर नाराज भी हैं। अब दीपावली भी नजदीक है। ऐसे में आफिस चमका कर लक्ष्मी-गणेश का पूजन भी किया जाएगा।