Move to Jagran APP

रंग-बिरंगी आतिशबाजी व दुधिया रोशनी से जगमगाया शहर

संवाददाता आजमगढ़ दीपावली पर शाम होते ही पूरा शहर रंग बिरंगे आतिशबाजी में डूब गया। इससे आसमान विभिन्न्न प्रकार के पटाखों के रंगो से जगमगा उठा। दूसरी तरफ आकर्षक लाइटों की चकाचौंध के बीच दुधिया रोशनी से पूरा शहर जगमगा रहा है। धूम धड़ाम का शोर शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा। शाम होते ही शहर की रंगत ही बदल गई। जिधर देखिए उधर कतारों में दीप व मोमबत्ती जलने लगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 05:05 PM (IST)
रंग-बिरंगी आतिशबाजी व दुधिया रोशनी से जगमगाया शहर
रंग-बिरंगी आतिशबाजी व दुधिया रोशनी से जगमगाया शहर

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : दीपावली पर शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगे आतिशबाजी में डूब गया। इससे आसमान विभिन्न प्रकार के पटाखों के रंगों से जगमगा उठा। दूसरी तरफ आकर्षक लाइटों की चकाचौंध के बीच दुधिया रोशनी से पूरा शहर जगमगा रहा है। धूम धड़ाम का शोर शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा। शाम होते ही शहर की रंगत ही बदल गई। जिधर देखिए उधर कतारों में दीप व मोमबत्ती जलने लगी। मकानों पर विद्युत झालर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। मां-लक्ष्मी गणेश की पूजा के बाद ऐसा लग रहा था कि पूरा माहौल ही दीवालीमय हो गया। चारों तरफ एक-दूसरे को दीपावली की जहां बधाइयां दी गईं वहीं मुस्लिम भाइयों ने भी दीपावली की बधाई दी। सोशल मीडिया पर सुबह से ही इसकी धूम थी। इसकी वजह से वाट्सअप एक भी मिनट रुक नहीं रहे थे। लगातार लोगों के मैसेज आ रहे थे।

loksabha election banner

दीपावली की शाम का सबको इंतजार था। यही वजह थी कि दिनभर लोग खरीदारी करते रहे। पूजन सामग्री व लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा रखकर बस शाम होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शाम हुई पूजन अर्चन शुरू हो गया। इसके बाद पूरा शहर दीपक, मोमबत्ती व पटाखों की आवाज से गूंज उठा। चारों तरफ से पटाखों की आवाज लोगों के कानों को चीरती रही। शहर के लोगों की विद्युत लाइटें विभिन्न रंगों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। शाम होते ही पूरा शहर जगमग हो उठा। शाम को मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर दीपक जलाया और घर आंगन को रोशन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.