ऊदा देवी का मनाया बलिदान दिवस
जासं, आजमगढ़ : अखिल भारतीय जनसंघर्ष पार्टी द्वारा शुक्रवार को रिक्शा स्टैंड पर वीरांगना ऊदा देवी का शहीद दिवस मनाया गया। साथ ही देश के लिए उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
आजमगढ़ : अखिल भारतीय जनसंघर्ष पार्टी द्वारा शुक्रवार को रिक्शा स्टैंड पर वीरांगना ऊदा देवी का शहीद दिवस मनाया गया। साथ ही देश के लिए उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय जनसंघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र पासी ने कहा कि देश की आजादी में पासी समाज भी पीछे नहीं रहा। 1857 की क्रांति में ऊदा देवी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बावजूद पासी समाज का शोषण किया जा रहा है। आज हमारे समाज की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आज हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष पासी ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने देश को आजादी दिलाने के लिए विशेष योगदान दिया था। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेकर उनके छक्के छुड़ा दिए थे। इस अवसर पर रामाधार, श्यामदेवी, अरुन पासी, दिनेश, विवेक पासी व सीमा पासी सहित आदि लोग उपस्थित थे।