Move to Jagran APP

पिता-सौतेली मां समेत सात के खिलाफ मुकदमा

सरायमीर क्षेत्र के कनैथा गांव में मुंबई से आए पिता व सौतेली मां समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए बेटी ने सरायमीर थाने पर रविवार को तहरीर दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:03 PM (IST)
पिता-सौतेली मां समेत सात के खिलाफ मुकदमा
पिता-सौतेली मां समेत सात के खिलाफ मुकदमा

जागरण संवाददाता, संजरपुर/सरायमीर (आजमगढ़) : सरायमीर क्षेत्र के कनैथा गांव में मुंबई से आए पिता व सौतेली मां समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए बेटी ने सरायमीर थाने में रविवार को तहरीर दी। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कनैथा गांव निवासी आरती प्रजापति ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता सुनील प्रजापति ने मुंबई में दूसरी शादी कर ली। वे सौतेली मां के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के घर मुंबई से आकर रुके हुए थे। इस बात की जानकारी उसे व अन्य भाई-बहनों को हुई तो उन्होंने प्रतिरोध किया। इस पर पिता, सौतेली मां समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसे व उसके भाई-बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरती की तहरीर पर सरायमीर थाने की पुलिस ने उसके पिता सुनील प्रजापति, सौतेली मां सुदेशना, सुनील, लालमन, दीपक, भूला चांदनी, कुसुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपित सुनील का कहना है कि वह 14 वर्ष से मुंबई रहते हैं। जीवकोपार्जन के लिए कोचिग चलाते हैं।

उसकी पहली पत्नी से दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, वे गांव पर ही रहते हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने मुंबई में सुदेशना से दूसरी शादी की। उसके पिता कुंजन ने सारी प्रापर्टी उसकी पहली पत्नी के दोनों बेटे के नाम कर दिया। यहीं नहीं मुंबई में स्थित फ्लैट को भी 14 लाख रुपये में बेचने के बाद उसे भी पहली पत्नी के बेटे को दे दिया। इसके बाद भी वह घर पर रह रहे पहली पत्नी के बच्चों के भरण पोषण के लिए प्रति माह सात हजार रुपये भेजते हैं। गांव में एक व्यक्ति के घर पर शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए वे पत्नी के साथ मुंबई से अपने पड़ोसी के घर आकर रुके हुए हैं। परिवार के लोगों ने उन्हें आकर मारा-पीटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.