कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार की शाम आयोजित प्रबुद्ध व
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़): नगर स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार की शाम आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
कहा कि कोरोना महामारी से मुक्ति को टीकाकरण, हास्पिटल, रोड, आवास, शौचालय, विश्वविद्यालय सहित सरकार ने बहुत कुछ कार्य किए।सम्मेलन को पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय आदि ने भी संबोधित किया। पूर्व प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, बालकेश दुबे, धर्मेश पाठक, नगेंद्र सिंह, राजनाथ यादव, अशोक अस्थाना, कृष्णकुमार मोदनवाल आदि को कैबिनेट मंत्री ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। चंडेसर राय, रामनयन सिंह, चेयरमैन विजय सोनकर, अनुराग सिंह सोनू, केडी राम, संचिताश्री चौहान, सुनील सिंह डब्बू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह ने की व संचालन योगेंद्र राय ने किया।