विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में बहन की डोली के बाद उठी भाई की अर्थी, खुशियों वाले आंगन में मातम

By Ved Prakash Sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:45 PM (IST)

आजमगढ़ में बहन की शादी के दिन 22 वर्षीय भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया। परिवार ने भारी मन से शादी की रस्में पूरी कीं और फिर शव का अंतिम संस्कार किया।

आजमगढ़ में बहन की शादी के दिन भाई ने दी जान खुशियों में पसरा मातम।

आजमगढ़ में बहन की शादी के दिन भाई ने दी जान खुशियों में पसरा मातम।

HighLights

  1. बहन की शादी के दिन भाई ने की आत्महत्या।

  2. आजमगढ़ के मुजफ्फरपुर गांव में हुई दुखद घटना।

  3. खुशियों भरा आंगन मातम में बदल गया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में एक घर में बहन की शादी थी। आंगन में मंगलगीत गूंज रहे थे। रिश्तेदारों की भीड़ थी और हर चेहरे पर खुशियां थीं। भाई भी बहन की शादी को यादगार बनाने में जुटा था। बहन की शादी के दिन ही भाई ने घर के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। स्वजन भीदुखी मन से शादी की रस्म को पूरा किए। इसके बाद बुधवार काे शव का अंतिम संस्कार किया गया। शादी की खुशियों वाले आंगन में मातम पसरा रहा।

कंधरापुर थान क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय निलेश प्रजापति शहर के लक्षिरामपुर स्थित आयुष अस्पताल में एक्सरे टेक्निशियन था। वह पास में ही जुनेदगंज में किराए पर कमरा लिया था। मंगलवार को निलेश के चाचा मंगल प्रजापति की बेटी की शादी थी। स्वजन सुबह से उसके मोबाइल पर फोन कर रहे थे। फोन नहीं उठ रहा था, इसके बाद चाचा ने अस्पताल में फोन किया।

अस्पताल से एक व्यक्ति निलेश के कमरे पर गया। कमरे के बाहर बाइक खड़ी थी, अंदर गया तो देखा कि रस्सी के सहारे फंदे से उसका शव लटक रहा है। उसने स्वजन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शादी की रस्म पूरी होने होने के बाद स्वजन ने बुधवार को अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।