आजमगढ़ में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में मिला कार्यालय प्रभारी का शव
आजमगढ़ में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव का शव मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक ...और पढ़ें

आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में मिला प्रभारी रामचंद्र यादव का शव, जांच जारी।
HighLights
भाजपा जिला कार्यालय में मिला प्रभारी का शव।
मृतक की पहचान रामचंद्र यादव के रूप में हुई।
पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में बुधवार की सुबह कार्यालय प्रभारी का शव मिलने से हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान 57 वर्षीय रामचंद्र यादव के रूप में हुई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब आशंका हुई। किसी तरह से दरवाजे को खुलवाया गया तो उनका शव कमरे में पड़ा था। वह 35 साल से पार्टी से जुड़ थे। पुराने कार्यालय में भी थे और 2019 में नया कार्यालय बनने पर उसके प्रभारी थे।
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।