विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला पान विक्रेता का शव, हत्या की आशंका

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 01:03 PM (IST)

आजमगढ़ के मुबारकपुर में एक पान विक्रेता रविकांत गौड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

आजमगढ़ मुबारकपुर में पान विक्रेता का शव मिलने से सनसनी।

आजमगढ़ मुबारकपुर में पान विक्रेता का शव मिलने से सनसनी।

HighLights

  1. पान विक्रेता रविकांत गौड़ का शव खेत में मिला।

  2. घटनास्थल से मुबारकपुर उर्स मेले का हलवा-पराठा बरामद।

  3. पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित गोदाम के पीछे खेत में शुक्रवार की भोर पान विक्रेता रविकांत गौड़ उर्फ हीरा गौड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हलचल मच गई।

खेत की तरफ गए स्थानीय लोगों ने शव देख स्वजन को सूचना दी, पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं। घटनास्थल से मुबारकपुर उर्स मेले का हलवा और पराठा भी मिला है। अमिलो महाजन का बाग निवासी 32 ‌‌‌वर्षीय रविकांत गौड़ की पान की दुकान थी।

सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी तीन बहनें भी हैं। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी खुशबू गौड़ से हुई थी। पत्नी आठ माह की गर्भवती है। घटना के दिन वह मायके में थी और सूचना मिलने पर सुबह घटनास्थल पहुंची। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।