Move to Jagran APP

लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार : लल्लू

जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) क्षेत्र के गोधौरा गांव में सोमवार को कांग्रेस के दलित प

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 08:06 PM (IST)
लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार : लल्लू

जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के गोधौरा गांव में सोमवार को कांग्रेस के दलित पंचायत में उमड़ी भीड़ के बीच नेताओं ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

loksabha election banner

पिछले दिनों जिले के पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजत पंचयात में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। हर तरफ हिटलर शाही हुकूमत चलाई जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी दलितों की आवाज को दबने नहीं देगी। हिटलरशाही हुकूमत के खात्मे तक गांव-गांव संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और न ही किसी हक की बात कहने का अधिकार है। देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। केवल भ्रामक प्रचार करके अपनी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति की जा रही है। प्रदेश में जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। यदि अपने अधिकार की बात करना चाहता है तो उसके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जाती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि दलितों की आवाज को दबने नहीं देंगे और भाजपा की तानाशाही हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करके इसे जड़ से समाप्त करेंगे।

पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा कि हिदू और मुसलमान के नाम पर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा भाजपा की सरकार में रोजी-रोटी और नौकरी की बात नहीं की जाती। तरह-तरह की नई योजना के सपने दिखाए जाते हैं, लेकिन अभी तक कोई योजना क्रियान्वित होती दिखाई नहीं दी।

पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज, विश्वविजय सिंह, आलोक प्रसाद, तनुज पुनिया, बाजीराव, प्रदीप नरवाल, संतोष कटाई, आशुतोष द्विवेदी, जावेद मंदे ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजदेव कनौजिया एवं संचालन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।

-----------------

राउत ने जूस पिलाकर तोड़वाया अनशन

आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में हुई घटना के बाद कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।यहां

प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विशाल दुबे एवं शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव मंजीत यादव अनशन पर बैठे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.