आजमगढ़ में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान 35 वर्षीय युवक सिनोद कुमार ने फंदे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
आजमगढ़ में युवक ने पत्नी के मायके जाने पर की आत्महत्या।
35 वर्षीय सिनोद कुमार ने फंदे से लटककर जान दी।
शनिवार सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला शव।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के लीलापुर चकदीना खां गांव में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकता शव मिलने से स्वजन स्तब्ध रह गए। गांव निवासी 35 वर्षीय सिनोद कुमार सैलून चलाते थे। स्वजन के अनुसार, उनका पत्नी से काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
तीन दिन पूर्व पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सिनोद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह देर तक नहीं उठे तो स्वजन उन्हें जगाने पहुंचे। कमरे में उनका शव लटकता देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
