'कोई तो रोक लो...', सातवीं बार शादी कर रहा 55 साल का पिता; नाबालिग बेटे ने पुलिस ने लगाई गुहार
आजमगढ़ के अहरौला में एक नाबालिग बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़)। आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए सातवीं शादी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही इस शादी को रुकवाने की गुहार लगाई है।
नाबालिग बेटे के मुताबिक, 55 वर्षीय पिता अब तक 6 शादियां कर चुके हैं अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं। बेटे ने बताया, पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी। उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। इसके बाद भी कुल 6 शादियां अबतक कर चुके हैं।
छठवीं शादी 2024 में की थी। वह कुछ दिनों रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगी और पिता ने जमीन जब नाम नहीं की तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं चली गई। अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं।
जमीन बेचने वाला है पिता
उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है और बची हुई जमीन बेचने के लिए उन्होंने किसी से 50000 एडवांस में ले भी लिया है। आधी से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं उनके द्वारा लिया गया कर्ज कई बार चुकता किया।
बेटे ने बताया, अभी मैं 12वीं का छात्र हूं। पिताजी ने हमें जबरन कमाने के लिए भेज दिया है। अभी मैं बाहर था और 12वीं की परीक्षा देने आया हूं और उनके द्वारा लिया गया कर्ज मेहनत मजदूरी करके चुकता कर रहा हूं। अब यह सातवीं शादी करने के लिए आमादा हैं और जगह जमीन भी बेचने के लिए एडवांस ले भी चुके हैं।
बेट नेक थाने में तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। गांव के प्रधान ने मामले को सही बताते हुए कहा कि नाबालिग का पिता अब तक कई शादियां कर चुका है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है बेटे के आरोपों की जांच कर पिता को समझाने को की कोशिश की जाएगी। मामले की जांच के लिए भेजा गया है। आगे जो भी होगा उचित कार्रवाई की जाएगी।
