विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ के भाई-बहन को UPSC में मिली सफलता, नियमित दस घंटे पढ़ाई कर पाई अपनी मंजिल

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 07 Mar 2026 12:00 PM (IST)

आजमगढ़ के बिलरियागंज ब्लॉक के शांतिपुर गांव के भाई-बहन आदित्य हृदय उपाध्याय और आयुषी उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता ...और पढ़ें

आजमगढ़ के भाई-बहन आदित्य-आयुषी ने यूपीएससी में लहराया परचम, नियमित पढ़ाई से मिली सफलता।

आजमगढ़ के भाई-बहन आदित्य-आयुषी ने यूपीएससी में लहराया परचम, नियमित पढ़ाई से मिली सफलता।

HighLights

  1. आदित्य हृदय उपाध्याय ने 154वीं रैंक हासिल की।

  2. आयुषी उपाध्याय ने यूपीएससी में 361वीं रैंक प्राप्त की।

  3. दोनों भाई-बहन का लक्ष्य अब आईएएस बनना है।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम शांतिपुर के मूल निवासी भाई-बहन आदित्यहृदय उपाध्याय व आयुषी उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

ग्राम शान्तिपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा उपाध्याय इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। इनके पुत्र आदित्य हृदय उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।

शैक्षणिक उपलब्धियों में भी दोनों भाई-बहन का रिकार्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है। आदित्य हृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल ला कालेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। आदित्य हृदय उपाध्याय इससे पहले भी यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर आईआरएस (असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स) के पद पर कार्यरत हैं।

जबकि आयुषी उपाध्याय का यह दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने शानदार सफलता प्राप्त की है। दोनों भाई-बहन का लक्ष्य अभी और ऊंचा है। बताया किवे आगे और मेहनत कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में चयनित होने के लिए प्रयासरत रहेंगे। दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से पूरे जनपद और क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यूपीएससी परीक्षा में जनपद के आदित्य ह्दय उपाध्याय व आयुषी उपाध्याय ने दस घंटे नियमित अध्ययन कर सफलता हासिल की। दोनों सगे भाई-बहन हैं। परीक्षा परिणाम में 154 वीं रैंक हासिल करने वाले बिलरियागंज के शांतिपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश उपाध्याय के पुत्र आदित्य ह्रदय उपाध्याय ने कहा कि पिछली बार भी परीक्षा में शामिल हुआ था। उस समय 293 वीं रैंक आई थी। पिछले साल के सेलेबस का पुन: अध्ययन करने के साथ ही नियमित रूप से दस घंटे कठिन परिश्रम करके पढ़ाई की।

इस बार 154 वीं रैंक मिली। इस परिणाम का श्रेय मुख्य रुप से माता-पिता के साथ ही ईश्वर और अपने मित्रों को देता हूं, जिन्होंने हर समय मेरा हौसला बढ़ाया। किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। लक्ष्य तय करके पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य ही मिलेगी।

यूपीएससी परीक्षा परिणाम में 361 वीं रैंक हासिल करने वाली बिलरियागंज के शांतिपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश उपाध्याय की पुत्री आयुषी उपाध्याय ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा देने का मेरा यह मेरा पहला अनुभव है। दस से बारह घंटे तक नियमित पढ़ाई करने से ही यह रैंक हासिल हुई। इससे भी बेतहर रैंक लाने के लिए आगे और मेहनत करूंगी। यूपीएससी परीक्षा के लिए नियमित पढ़ाई बहुत आवश्यक है। माता-पिता के साथ ही भाई और अपने रिश्तेदार और दोस्तों को इसका श्रेय दे रही हूं, जिन्होंने हमेशा इस परीक्षा को देने के लिए प्रेरित किया।