विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, परेशान उपभोक्ता ने सीएम और ऊर्जा मंत्री से की शिकायत

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:06 PM (IST)

आजमगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और चीफ इंजीनियर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली। फाइल फोटो

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली। फाइल फोटो

HighLights

  1. स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का आरोप।

  2. मीटर सुपरवाइजर नमन कुमार पर जबरन वसूली, धमकी देने का आरोप।

  3. पीड़ितों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़)। विद्युत सब स्टेशन बस्ती सरायमीर से संबंधित गांव के विद्युत, उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने वालों से परेशान नजर आ रहे है। मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिसकी शिकायत फरीदूनपुर गांव निवासी राजाराम ने मुख्यमंत्री।

उत्तर प्रदेश शासन व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा व चीफ इंजीनियर आजमगढ़ से प्रार्थना पत्र व ट्विटर के माध्यम से शिकायत किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे घर पर मीटर लगाने के नाम पर आकर तीन हजार रुपए की मांग करने लगे, जब पैसा देने से मना किया गया तो लाइन कार्ड देने की धमकी देने लगे व मुकदमा लिखाने की धमकी देने लगे।

पूर्व प्रधान राजाराम ने आरोप लगाए हैं कि सरायमीर विद्युत सब स्टेशन बस्ती सरायमीर के मीटर सुपरवाइजर नमन कुमार, जो अपने को लोगो से एसडीओ बताता है।

लोगों के घर जाकर जबरन मीटर लगवाता है जो व्यक्ति स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर करता है तो उसको विभागीय मुकदमा के साथ-साथ SC/ST का मुकदमा लिखवाने की धमकी देता है। अभी हाल ही में कोठीया गांव में स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने पर दो लोगों का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। इसकी शिकायत उपभोक्ता ने चीफ इंजीनियर आजमगढ़ से किया है।

बताते हैं कि नमन कुमार सुपरवाइजर ने जो अपने को एसडीओ बताता है, यह अपने पास अलग से लोगों को रखा हुआ है जो व्यक्ति स्मार्ट मीटर लगाने से मना करता है, खंभे पर चढ़वाकर उसकी लाइट कनेक्शन कटवा देता है। जिससे उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। पीड़ित पूर्व प्रधान राजा राम ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।