विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:28 AM (IST)

आजमगढ़ के तहबरपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो अंतरजनपदीय चोर गिरोह के बदमाश गिरफ्तार किए गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार।

  2. गोली लगने के बाद बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

  3. अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य, हथियार व नकदी बरामद हुई।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और 25-25 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी तहबरपुर भेजा गया। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस तथा 15,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरेली निवासी दिलशाद और शाहजहांपुर निवासी सोनू अली उर्फ असगर के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से फरार थे और इन पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार गिरोह के चार अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक पूरे गिरोह के छह बदमाश पकड़े जा चुके हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे एसयूवी से गांवों की रेकी कर रात में छत या पीछे के रास्ते घरों में घुसते थे और मशीन से ताले काटकर जेवरात व नकदी चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी वारदातें की हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ अलीगढ़, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार