विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फार्मर रजिस्ट्री में नहीं जुड़े गाटे तो धान बिक्री में होगी परेशानी, किसान जरूर से कराएं पंजीयन

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:16 AM (IST)

आजमगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री में गाटे न जुड़ने से धान बिक्री में किसानों को परेशानी हो रही है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. फार्मर रजिस्ट्री में गाटे न जुड़ने से परेशानी।

  2. धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य।

  3. खतौनी, आधार, बैंक पासबुक से होगा पंजीयन।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फार्मर रजिस्ट्री में गाटों के न जुड़ने से के कारण धान खरीद में आने वाली परेशानी को देखते हुए शासन ने पंजीयन व्यवस्था को प्रभावी कर दिया है। किसान का पंजीयन होना जरूरी है, तभी वह केंद्र पर धान की बिक्री कर सकता है।

ऑनलाइन पंजीकरण में किसान अपने जितने गाटे और बिक्री के लिए धान की जो अनुमानित मात्रा दिखाएंगे, उसकी तहसील स्तर से गाटों की जांच होगी। गाटे सही होने पर किसान का धान खरीदा जाएगा। पंजीयन व्यवस्था से किसानों को धान बिक्री की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

किसानों के सभी गाटों का संपूर्ण विवरण एक ही स्थान पर मिल जाए, इसलिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्धारित लक्ष्य आठ लाख, 27 हजार, 779 लाख के सापेक्ष 97. 62 प्रतिशत यानी आठ लाख, आठ हजार, 111 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है।

तमाम किसान ऐसे हैं, जिनके फार्मर रजिस्ट्री में उनके संपूर्ण गाटे का विवरण नहीं दर्ज हो सका है, उन्हें धान की बिक्री में परेशानी होगी। खाद्य विपणन विभाग के पोर्टल पर अब तक 2,274 किसान धान बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

‘विपणन विभाग के पोर्टल पर किसान पंजीयन कराकर धान की बिक्री कर सकते हैं। पंजीयन के लिए खेत की खतौनी, आधार कार्ड के साथ बैंक पास बुक लगाना होगा। किसान किसी साइबर कैफे से पंजीयन करा सकते हैं।
-अंशुमाली शंकर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।

8जिन किसानों के फार्मर रजिस्ट्री में किसानों के संपूर्ण गाटे नहीं दर्ज हो सके हैं। वह किसी साइबर कैफे से या फिर खुद भी पोर्टल पर जाकर अपने गाटे को फार्मर रजिस्ट्री में जोड़ सकते हैं’।
- आशीष कुमार, उप निदेशक कृषि।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।