विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ हत्याकांड: बच्चों की सुरक्षा के लिए अयोध्या से बुलाई गई थी ATS टीम, 'स्टेन ग्रेनेड' का हुआ प्रयोग

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:31 AM (IST)

पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अयोध्या से एटीएस बुलाई थी, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें बंधक बना रखा था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बच्चों को बंधक बनाने वाले पिता के खिलाफ कार्रवाई।

  2. अयोध्या से एटीएस टीम को बच्चों की सुरक्षा हेतु बुलाया गया।

  3. आरोपी को अचेत करने के लिए स्टेन ग्रेनेड का प्रयोग।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पुलिस के अनुसार कमरे में बच्चों के बंधक होने और आरोपित के पास हथियार होने की स्थिति को देखते हुए अयोध्या से एटीएस की टीम बुलाई गई थी।

बंधक को सुरक्षित निकालने और सटीक कार्रवाई का एटीएस को अनुभव है। हालांकि इस मामले में स्थिति अलग थी, क्योंकि कमरे में बच्चों को बंधक बनाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उनका पिता ही था।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एटीएस को बुलाने का निर्णय लिया गया था। एटीएस के पहुंचने से पहले ही कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।

अचेत करने के लिए स्टेन ग्रेनेड का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार आरोपित का ध्यान भटकाने और उसे कुछ समय के लिए अचेत करने के उद्देश्य से स्टेन ग्रेनेड का प्रयोग किया गया था। कमरे में छोटी बच्ची भी मौजूद होने के कारण टीयर गैस का इस्तेमाल नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार इससे कमरे में मौजूद बच्चों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था।

क्या होता है स्टेन ग्रेनेड

स्टेन ग्रेनेड एक ऐसा उपकरण है, जिससे तेज प्रकाश और तेज आवाज पैदा होती है। इसका उद्देश्य कुछ समय के लिए सामने मौजूद व्यक्ति का ध्यान भटकाना और उसकी प्रतिक्रिया क्षमता को प्रभावित करना होता है। इसे आम तौर पर विशेष परिस्थितियों में सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिलना चाहती है आजमगढ़ हत्याकांड के आरोपी अरविंद की भतीजी, पुलिस ने घर कर दिया है सील