रोजगार के लिए बिना ब्याज और गारंटी के ऋण दिलाने में आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को बिना ब्याज व गारंटी के ऋण दिलाने में आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले ने लक्ष्य के सापेक्ष 75.69 प्रतिशत प्रगति हासिल की, जिससे प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरे प्रदेश में 1.50 लाख युवाओं को ऋण दिलाने का लक्ष्य।
HighLights
आजमगढ़ युवाओं को स्वरोजगार ऋण देने में प्रदेश में प्रथम
सीएम युवा उद्यमी अभियान से बिना ब्याज ऋण उपलब्ध
पांच लाख तक का ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान(सीएम युवा) के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज व गारंटी के बैंकोें से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना की उपलब्धि मेें अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 75.69 प्रतिशत प्रगति के साथ आजमगढ़ प्रदेश की रैकिंग में एक नंबर पर है। साथ ही प्रदेश की टाप फाइव सूची में शामिल पूर्वांचल के जिलों में बलिया 63.11 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि जौनपुर 48.90 प्रतिशत के साथ प्रदेश रैंकिंग में पांचवें और वाराणसी 47.37 प्रतिशत के प्रगति के साथ प्रदेश की रैकिंग 10 वें स्थान पर है।
प्रदेश मेें इस वित्तीय वर्ष में एक लाख, 50 हजार युवाओं को रोजगार के लिए बैंकों के ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष पूरे प्रदेश में 25 नवंबर तक दो लाख, आठ हजार,753 आवेदन पत्र आए। जिसमेें एक लाख, 88 हजार,611 आवेदन पत्र बैकों को प्रेषित किए गए। इसमें 63 हजार, 215 आवेदन पत्रों को बैंकों ने स्वीकृत करते हुए 62 हजार, 671 लार्थियों को ऋण प्रदान किया, जो पूरे प्रदेश की प्रगति 41.78 प्रतिशत है।
प्रदेश के टाप फाइव जिले
जिला------ऋण प्रगति (प्रतिशत में)
आजमगढ़---75.69
बलिया-----63.11
रामपुर-----56.50
अमरोहा----49.00
जौनपुर-----48.90
----------------
पूर्वांचल के जिलों की स्थिति (प्रतिशत में)
जिला-----प्रतिशत---प्रदेश में रैंक
आजमगढ़---75.69--प्रथम
बलिया-----63.11--द्वितीय
जाैनपुर-----48.90--पांचवीं
वाराणसी----47.37--10वीं
भदोही-----45.41---20वीं
मऊ------44.71---22वीं
गाजीपुर----41.89---32वीं
चंदौली----40.76---38वीं
सोनभद्र---40.35---40वीं
मीरजापुर--31.13---73वीं
-----------
(नोट-आंकड़ा, कार्यालय उपायुक्त उद्योग से 25 नवंबर तक का)
-----
‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। किसी युवा द्वारा अपना उद्यम स्थापित करना केवल उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और दूसरे लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। युवा उद्यमियों की सफलता से जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में सहायता मिलेगी
रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी।