आजमगढ़ में किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगा 50% अनुदान, लाभ पाने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
आजमगढ़ में किसानों को मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% अनुदान मिल रहा है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% अनुदान उपलब्ध।
योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार, बैंक पासबुक कार्यालय में जमा करें।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत उद्यान विभाग की तरफ से ‘बागवानी में मशीनीकरण' कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर लागत का 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।
जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) एसपी वर्मा बताया कि योजना के अंतर्गत वर्तमान में अवशेष भौतिक लक्ष्यों के अनुसार सामान्य किसानों के लिए चार व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के दो, पावर नैपसेक स्प्रेयर (12 से 16 लीटर) के दो, ट्रैक्टर आपरेटेड स्प्रेयर का एक तथा इको फ्रेंडली लाइट ट्रैप के तीन लक्ष्य उपलब्ध हैं।
वहीं अनुसूचित जाति के किसानों के लिए दो व्हील ड्राइव ट्रैक्टर का एक, चार व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के दो, पावर टिलर (आठ बीएचपी से अधिक) का एक, पावर नैपसेक स्प्रेयर का एक तथा इको फ्रेंडली लाइट ट्रैप का एक लक्ष्य अवशेष है।
इसी प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बागवानी में मशीनीकरण कार्यक्रम में आठ बीएचपी तक के पावर टिलर पर एक अनुसूचित जाति श्रेणी के किसानों को लाभ प्रदान किया जा सकता है।
लाभ प्राप्त करने के इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल www.dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ ‘प्रथम आवक-प्रथम पावक' के सिद्धांत पर दिया जाएगा। इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि उपलब्ध लक्ष्यों के सापेक्ष शीघ्र ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री, जाति प्रमाण-पत्र एवं दो फोटो की हार्डकॉपी आवेदन के साथ संलग्न कर कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इन नंबरोें पर किसान कर सकते हैं संपर्क
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ब्लाक स्तरीय उद्यान कर्मियों एवं डीएचओ के मोबाइल नंबर 9151066855 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ब्लाक स्तरीय उद्यान कर्मियों हारिका प्रसाद (मोबाइल नंबर-8953581602) राजकुमार गौतम (मोबाइल नंबर- 9161924354) एवं चंद्रभान राम (मोबाइल नंबर- 9305819002) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसान किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।