विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में नगर पंचायत की बदहाल स्थिति पर सभासदों का अल्टीमेटम, एक हफ्ते में समाधान नहीं होने पर देंगे धरना

Published: Tue, 28 Apr 2026 04:11 PM (IST)

आजमगढ़ के फूलपुर में सभासदों ने नगर पंचायत की बदहाल सफाई, पेयजल और विकास कार्यों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन ...और पढ़ें

फूलपुर नगर पंचायत की बदहाल व्यवस्था पर सभासदों का अल्टीमेटम। AI जेनेरेटेड फोटो

फूलपुर नगर पंचायत की बदहाल व्यवस्था पर सभासदों का अल्टीमेटम। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़)। आदर्श नगर पंचायत फूलपुर की अव्यवस्थित हालातों को लेकर सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा है। नगर की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों में लापरवाही से नाराज सभासदों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी फूलपुर को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार नहीं होने पर नगरवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

एसडीएम अशोक कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में सभासदो ने आरोप लगाया है कि नगर में नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी प्रभावी ढंग से नहीं कराया जा रहा, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

पेयजल संकट भी गंभीर बना हुआ है। कई वार्डों में हैंडपंप और मोटर खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत की ओर से विकास कार्यों में ठोस पहल नहीं हो रही और बोर्ड बैठकों का नियमित आयोजन भी नहीं किया जा रहा है।

सामुदायिक शौचालयों की स्थिति दयनीय बताई गई है। कई स्थानों पर शौचालय जर्जर हैं और उनके आसपास गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा नगर में आवारा पशुओं का आतंक भी बढ़ गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नगर अध्यक्ष इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्डों में कार्यों का स्पष्ट बंटवारा नहीं है और समस्याओं के समाधान में भेदभाव किया जा रहा है।

इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें सभासदों की समस्याओं की जानकारी नहीं है, लेकिन अब मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में अनवरी, मोहम्मद रिजवान, गुड़िया देवी, मोहम्मद आबिद, इफ्तेखार अहमद, मीरा देवी समेत कई सभासद शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- रामपुर की गंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गो तस्कर दबोचे, पैर में गोली लगने से दोनों घायल

यह भी पढ़ें- हवालात ड्यूटी में लापरवाही पर 3 उपनिरीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित, SSP नीरज जादौन की कार्रवाई से खलबली