विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हवालात ड्यूटी में लापरवाही पर 3 उपनिरीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित, SSP नीरज जादौन की कार्रवाई से खलबली

Published: Tue, 28 Apr 2026 03:39 PM (IST)

अलीगढ़ में दीवानी परिसर स्थित हवालात ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया ...और पढ़ें

एसएसपी नीरज जादौन।

एसएसपी नीरज जादौन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कर्तव्यपालन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दीवानी परिसर स्थित हवालात की ड्यूटी के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन उपनिरीक्षक सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

हवालात ड्यूटी में लापरवाही पर तीन उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल द्वारा हवालात ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ द्वारा कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरती जा रही थी।

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अनिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, होशियार सिंह, महिला मुख्य आरक्षी मंजू देवी, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार तथा आरक्षी मोहित कुमार और एजाज अहमद को निलंबित कर दिया। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

सभी पुलिसकर्मी जनहित में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें ड्यूटी

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिसकर्मी जनहित में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता, लापरवाही या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: जितने KM चलेगा वाहन, उतना कटेगा टोल; प्लाजा पर लगे हाई सेंसर कैमरे