Azamgarh City Forecast : आजमगढ़ में कोहरे के बीच वायु गुणवत्ता खतरनाक, घरों से संभलकर निकलें
मौसम में उलटफेर बुधवार को भी जारी रहा। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक ने खतरनाक रुख अख्तियार करते हुए आदर्श अंकों को लांघते हुए तीन गुना से ऊपर जा पहुंचा। यह स्थति श्वास मधुमेह दमा के रोगियों के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली रही।
आजमगढ़, जेएनएन। मौसम में उलटफेर बुधवार को भी जारी रहा। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक ने खतरनाक रुख अख्तियार करते हुए आदर्श अंकों को लांघते हुए तीन गुना से ऊपर जा पहुंचा। यह स्थति श्वास, मधुमेह, दमा के रोगियों के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली रही। स्वस्थ्य जनों के लिए भी ऐसी हवाओं में श्वासों के जरिये कई खतरनाक बीमारियों के कारण शरीर में समेटने लेने की आशंका है। हालांकि 14 डिग्री सेल्सियस पर तापमान एवं हवाओं की रफ्तार स्थिर रहने से राहत जरूर मिली है। कोहरे के धुंध के कारण जरूर हाईवे से लेकर लिंक मार्गों तक रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा था। कामगार मजबूरी में कागज, दफ्तियां जलाकर खुद का बचाव करते नजर आए। सूर्योदय सुबह 6.45 बजे हुआ।
नव वर्ष के शुरुआती तीन दिनों तक सुबह धूप खिलने से लोग राहत मसहूस करने लगे थे। लेकिन उसके बाद मौसम ने चालबाजी फिर से दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार की रात मौसम सामान्य प्रतीत हो रहा था, लेकिन आधी रात बाद कोहरे ने रंगत बदलना शुरू कर दिया। हालांकि, स्थिर रही हवाओं के साथ ही न्यूनतम तापमान के स्थिर रहने से लोगबाग को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अधिकतम तामपान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि यानी 26 पर पहुंचाने का अनुमान दिन में भी राहत देने का संकेत है। वायु गुणवत्ता सूचकांक के 255 अंक से बढ़कर 312 पर जा पहुंचा। जबकि इसका आदर्श मानक 100 अंक होने के कारण बढ़ोत्तरी से लोग श्वास लेने में कठिनाई महसूस कर रहे थे।
सुबह कोहरे के कारण मौसम में उलटफेर का रुख रुख भांप घरों से निकलने से पूर्व लोग मफलर, जैकेट, टोपी, दस्ताना पहने नजर आए। हालांकि, सुबह आठ बजे तक कोहरे की चादर रही, लेकिन उसके सूर्ये देव ने ताकत दिखाई तो साढ़े नौ बजे धूप खिल आई। निकल मौसम विज्ञानियों ने दिन में मौसम में उलटफेर बने रहने की संभावना जताने के साथ ठंड की स्थिति सामान्य रहने की बात कही है। सूर्यास्त शाम में 5.28 बजे होने का अनुमान है।