आजमगढ़ में नीलगाय बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत; दो लोग घायल
आजमगढ़ में नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके ...और पढ़ें

हादसे में एक की मौत।
HighLights
गंभीरपुर मार्टीनगंज मार्ग पर गोठाव के पास कार दुर्घटना
चालक बालचंद यादव की घटनास्थल पर ही हुई मौत
दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गंभीरपुर मार्टीनगंज मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठाव में रविवार रात करीब 9:30 बजे नीलगाय बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिसमें की घटनास्थल पर ही चालक 40 वर्षीय बालचंद यादव की मौत हो गई, तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के गोठाव गांव निवासी बालचंद यादव , 26 वर्षीय चंदन बिंद, 32 वर्षीय विजय सभी दीपावली पर घर से दो किलोमीटर दूरी पर स्थापित मां लक्ष्मी के पूजा पंडाल में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे।
कार जैसे ही गोठांव के पास पहुंची सामने से आ रही नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में बालचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन बिंद व विजय मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल जौनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नीलम देवी व चार पुत्रियां व एक पुत्र समेत स्वजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक चालक था, गाड़ी चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।