विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में निर्वाचन आयोग का अधिकारी बन महिला BLO से 81 हजार की ठगी, ऑनलाइन बैठक के नाम पर भेजा संदिग्ध लिंक

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

आजमगढ़ में एक महिला बीएलओ से साइबर ठग ने निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर 81 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. महिला बीएलओ से निर्वाचन अधिकारी बनकर ठगी हुई।

  2. ऑनलाइन बैठक के नाम पर संदिग्ध लिंक भेजा गया।

  3. साइबर सेल ने ठगी के 81 हजार रुपये वापस कराए।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने महिला बीएलओ से 81 हजार रुपये ठग लिए। आरोपित ने ऑनलाइन बैठक के नाम पर उनके वाट्सएप पर संदिग्ध लिंक भेजा और स्क्रीन साझा कराकर पेटीएम वालेट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से रकम निकाल ली।

शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के मसोना गांव निवासी सुमन राजभर बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं। निर्वाचन संबंधी कार्य के दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आई।

फोन करने वाले ने खुद को निर्वाचन आयोग का वरिष्ठ अधिकारी बताया और ऑनलाइन बैठक के बहाने उनके वाट्सएप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद स्क्रीन साझा कराकर पेटीएम वालेट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआइ के जरिये 81 हजार रुपये निकाल लिए गए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की टीम ने संबंधित बैंक और भुगतान सेवा से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी धनराशि पीड़िता के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।

यह भी पढ़ें- मऊ में पीएम आवास के तहत 5600 लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे पक्का मकान, तीन किस्त में मिलेंगे 1.20 लाख रुपये