विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में पीएम आवास के तहत 5600 लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे पक्का मकान, तीन किस्त में मिलेंगे 1.20 लाख रुपये

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

मऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5618 पात्र लाभार्थियों को जल्द ही पक्के मकान मिलेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 ...और पढ़ें

पीएम आवास के तहत 5600 लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे पक्का आशियाना।

पीएम आवास के तहत 5600 लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे पक्का आशियाना।

HighLights

  1. मऊ में 5618 लाभार्थियों को मिलेंगे पक्के प्रधानमंत्री आवास।

  2. कुल 1.20 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में मिलेगी।

  3. लाभार्थियों का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी पहली किस्त।

जागरण संवाददाता, मऊ। ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को जल्द ही पक्का आशियाना की मुराद पूरी होने वाली है। अब इनको कच्चे मकान में रहने से छुटकारा मिल जाएगा। शासन द्वारा पांच हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आवंटन के बाद ब्लाक स्तर से लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही लाभार्थियों के खाता में पहली किश्त आवास निर्माण के भेज दी जाएगी।

जिले में नौ ब्लॉकों की 645 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए सर्वे किया गया था। इस दौरान लगभग 60 हजार लोगों का सर्वे किया गया था। इसमें से 15 हजार लोगों ने स्वत: सर्वे किया था।

विभागीय स्तर पर 236 सर्वेयर ने लगभग 45 हजार परिवारों का सर्वे घर-घर जाकर किया था। सर्वे पूरा होने के बाद सत्यापन कराया गया। इस दौरान कुल 37923 लोगों को पात्र पाया गया। पहले चरण में 5618 लोगाें को आवास देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शासन से लक्ष्य निर्धारित होने के बाद सचिव गांवों में जाकर लाभार्थियों का सत्यापन कर रहे है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवास निर्माण की किश्त खातों में भेजनी शुरू कर दी गई जाएगी। आवास निर्माण के लिए कुल 1.20 लाख रुपये लाभार्थियों को तीन किश्तों में मिलेंगे। पहली किश्त 40 हजार रुपये नींव निर्माण के लिए मिलेगी।

इसके बाद दूसरी किश्त 70 हजार रुपये छत की ढलाई के लिए और तीसरी किश्त 10 हजार रुपये आवास की सफाई के लिए मिलेंगे। साथ आवास के लाभार्थी को बीवी-जीरामजी के तहत 90 दिन की मजदूरी का भुगतान खाता में किया जाएगा।

ब्लॉकवार आवंटित लक्ष्य

ब्लॉक आवास लक्ष्य
बडरांव 385
दोहरीघाट 567
फतहपुर मंडाव 410
घोसी 271
कोपागंज 483
मु़ बाद 981
परदहां 482
रानीपुर 1457
रतनपुरा 582

प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसका सत्यापन कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूर्ण हाेते ही लाभार्थियों के खाता में आवास निर्माण की पहली किश्त भेज दी जाएगी। -सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक।