100 मीटर दौड़ में अतुल व सोनम अव्वल
आजमगढ़ : सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज में शुक्रवार को दूसरे दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 100, 200 व
आजमगढ़ : सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज में शुक्रवार को दूसरे दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100, 200 व 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देख सभी दर्शकों ने प्रशंसा की। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में डायट जाफरपुर के अतुल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि त्रिलोकी ¨सह स्मारक महाविद्यालय रतुआपार के शनी यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रौनापार के वर्मा श्याम दुलारी कालेज के बृजराज यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डायट जाफरपुर के अखिलेश चौहान प्रथम रहे। इसी क्रम में बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज की सोनम कुमारी प्रथम रहीं। जबकि इसी विद्यालय की छात्रा ¨पकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज की शशिकला ने प्रथम स्थान व राजबहादुर ¨सह स्मारक महाविद्यालय सैदवारा की अनुपम निधि ¨सह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।