नहीं भुला सकेंगे अटल बिहारी वाजपेयी को
आजमगढ़ : जागो नारी शक्ति संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गुरुवार
आजमगढ़ : जागो नारी शक्ति संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गुरुवार को कुंवर ¨सह उद्यान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित की गई। संगठन के समस्त लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष कुसुमलता बौद्ध ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जागो नारी शक्ति संगठन काफी मर्माहत हैं। उनके मुस्कुराते चेहरे को हम सब कभी नहीं भूल सकते हैं। वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आने वाली कई पीढि़यां कर्मयोगी को उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं कविताओं की वजह से जानती रहेगी। कुसुमलता बौद्ध ने पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट कर उसे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल ही जीवन है उसी प्रकार आज पौधा भी लोगों का जीवन है। आज जनपद में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। इसमे आप लोग गांव-गांव जाकर शौचालय बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर किरन कुमारी, चंचल शर्मा, पूनम मौर्या, ऊषा देवी, ममता चौहान, चंदा चौहान, हेमवंती व मीना देवी सहित आदि लोग उपस्थित थीं।