विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ के आरोग्य मेले में कहीं चिकित्सक नदारद तो कहीं लटका मिला ताला

By Ved Prakash Sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं, जहां कई स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले ...और पढ़ें

जांच और एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को लौटना पड़ा मायूस।

जांच और एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को लौटना पड़ा मायूस।

HighLights

  1. आजमगढ़ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिखी अव्यवस्था।

  2. कई केंद्रों पर डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, ताले लटके।

  3. सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के पास उपचार उपलब्ध कराने के लिए रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ गया। कहीं चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले तो कहीं केंद्रों पर ताला लटकता रहा। जांच और एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी मरीजों को नहीं मिल सकीं। जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया था, लेकिन कई स्थानों पर व्यवस्था शासन की मंशा के विपरीत दिखी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर सुबह 11 बजे तक चिकित्सकों की कुर्सियां खाली थीं। ओपीडी में डा. कलीम और फार्मासिस्ट अविनाश कुमार मौजूद मिले, जबकि अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित थे। जांच और एक्स-रे कक्ष में ताला लटका रहा। जांच कराने पहुंचे मरीजों को अगले दिन आने की सलाह देकर लौटा दिया गया। निजामाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ताला लटका मिला।

उधर, सीएमओ डा. ननकूराम वर्मा ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनचोभा में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई। ओपीडी बंद थी और डा. प्रफुल्ल कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी संजीव कुमार, अनंत राय व संजना यादव अनुपस्थित मिले। महराजपुर केंद्र पर डा. श्वेता मिश्रा दो दिनों से अनुपस्थित थीं, जबकि एएनएम दीपा राय भी ड्यूटी से नदारद मिलीं। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकते हुए दो कार्यदिवस में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।