भाषण प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम
जासं आजमगढ़ प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा एक चुनौती विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुमारी अंशिका चौबे ने प्रथम व शिप्रा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संभागीय परिवहन अधिकारी डा. आरएन चौधरी ने क्रमश 21 हजार रुपये तथा सात हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। छात्राओं की उपलब्धि पर प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी उप प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी है।
जासं, आजमगढ़ : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा एक चुनौती विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुमारी अंशिका चौबे ने प्रथम व शिप्रा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संभागीय परिवहन अधिकारी डा. आरएन चौधरी ने क्रमश: 21 हजार रुपये तथा सात हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। छात्राओं की उपलब्धि पर प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी, उप प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी है।