नतीजों के बाद दिल्ली नहीं सैफई जाएंगे 'अखिलेश'
आजमगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री यदुवंश ने सरदहा मेंहनगर के बीबीपुर जीयापुर मेहनगर वार्ड नंबर चार सहित आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और रैली को संबोधित कर युवाओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
जासं, आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री यदुवंश ने सरदहा, मेंहनगर के बीबीपुर, जीयापुर, मेहनगर वार्ड नंबर चार सहित आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और रैली को संबोधित कर युवाओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नतीजों के बाद दिल्ली नहीं सैफई भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्याें को देखकर आज विपक्ष को गठबंधन करना पड़ा, लेकिन जनता इन नेताओं के मकड़जाल में अब नहीं फंसने वाली है। कल तक सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था लेकिन मोदी सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों के जनधन के बैंक खातों में पहुंच रहे है। कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने आमजनता को छला है, जितना काम 70 साल में हुआ था, उससे कहीं ज्यादा कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कर दिखाया है। इस अवसर पर कमलेंद्र मिश्रा, प्रदेश मंत्री पुरषार्थ सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल व चंद्रपाल सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप