Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम के दौरे के बाद बाढ़ क्षेत्र में समस्याएं जस की तस

आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार घटाव जारी ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 11:50 PM (IST)
डिप्टी सीएम के दौरे के बाद बाढ़ क्षेत्र में समस्याएं जस की तस

आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार घटाव जारी है। घाघरा नदी के बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित हैं। संक्रामक रोग का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ चौकियों पर दवा न होने के कारण स्वास्थ्य कर्मी बाढ़ प्रभावित गांव में नहीं जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित से लोग बिना दवा के बैरंग वापस लौट रहे हैं। प्राइवेट में इलाज कराने को लोग विवश हैं। प्रभावित गांव चक्की, हाजीपुर, बांका, बूढ़नपट्टी, शाहडीह, देवारांचल नगर, देवारा अचल ¨सह, देवारा गरीब दुबे, देवरा रामशरन दुबे, अजगरा मगरबी, आराजी अजगरा मगरबी, अजगरा मसरकी, देवारा खास राजा, भदौरा खास आदि दो दर्जन गांवों में संक्रामक रोगों से लोग ग्रसित हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरा के बाद उम्मीद थी कि स्थिति में सुधार होगा पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। देवारा खास राजा के मुराली का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, साधु का पूरा, आदि गांव में नदी आबादी की जमीन के साथ खेती योग्य जमीन भी काट रही है। त्रिलोकी के पूरा के विस्थापितों के मकान के करीब घाघरा नदी कटान करते हुए पहुंच रही है। इससे विस्थापितों में दहशत का माहौल है। जमीन के कटने के कारण कई किसान भूमिहीन हो गए हैं और उनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। 154 नाव होने के बाद भी परेशानी

loksabha election banner

रौनापार (आजमगढ़) : बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए कुल अब तक 154 सरकारी नाव आवागमन के लिए लगाई गई हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का कहना है कि बहुत से नाविक नाव को सरकारी कोटे में दर्ज कराकर चला रहे हैं। केवल अपने व्यक्तिगत प्रयोग में नाव को ले रहे हैं और बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को नाव से नहीं ले जा रहे हैं। घाघरा नदी की स्थिति

घाघरा नदी के जलस्तर में आठ घंटे में डिघिया गेज पर 11 सेंटीमीटर घटाव दर्ज किया गया। वहीं बदरहुआ गेज पर सात सेंटीमीटर घटाव दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 71.23 मीटर पर रहा। शाम को चार बजे डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 71.12 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.04 मीटर पर रहा। शाम चार बजे बदरहुआ गेज पर 71.97 मीटर पर दर्ज किया गया। दोनों गेजों पर नदी अभी भी खतरा निशान से ऊपर बह रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.