डिफाल्टर संदर्भ पर तीन मंडलीय अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
आजमगढ़ आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित संदर्भों का समयवद्ध निस्तारण करा कर प्रदेश में आजमगढ़ मण्डल को प्रथम स्थान पर लाने के प्रति ²ढ़ संकल्पित मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी पोर्टल की निरंतर समीक्षा कर रहीं हैं। समीक्षा के दौरान आइजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित सीएम हेल्पलाइन पर मंडल स्तर के तीन अधिकारियों के स्तर पर संदर्भ डिफाल्टर मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। तीनों मंडलीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित संदर्भों का समयवद्ध निस्तारण करा कर प्रदेश में आजमगढ़ मण्डल को प्रथम स्थान पर लाने के प्रति ²ढ़ संकल्पित मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी पोर्टल की निरंतर समीक्षा कर रहीं हैं। समीक्षा के दौरान आइजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित सीएम हेल्पलाइन पर मंडल स्तर के तीन अधिकारियों के स्तर पर संदर्भ डिफाल्टर मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। तीनों मंडलीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है।
मंडलायुक्त ने आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के अपर जिलाधिकारी, जो आइजीआरएस के नोडल अधिकारी भी हैं, को आगाह किया कि प्रतिदिन नियमित रूप से पोर्टल की समीक्षा कर प्रकरण डिफाल्टर होने के कम से कम तीन दिन पूर्व ही अनिवार्य रूप से निस्तारित करा दिया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोई बहानेबाजी नहीं सुनी जाएगी। सोमवार को समीक्षा में पाया गया कि एडी बेसिक के स्तर पर तीन सितंबर से, उप निदेशक मत्स्य पालन के स्तर पर चार सितंबर से एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के स्तर पर एक सितंबर से प्रकरण डिफाल्टर हैं। जबकि संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए बार-बार स्मरण भी कराया जा चुका है। उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए तीनों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए इनकी चरित्र पंजिका पर चस्पा करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी है।
...........
वर्जन--
''आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित संदर्भों का निस्तारण अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। इसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी इसके प्रति निरंतर सतर्क रहें। पोर्टल पर लंबित संदर्भों को डिफाल्टर होने से कम से कम तीन दिन पूर्व ही निस्तारित करा लिए जाएं।भविष्य में यदि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर होना पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--कनक त्रिपाठी, मंडलायुक्त, आजमगढ़।