Move to Jagran APP

आजमगढ़ में दुराचार के आरोपित को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व बाइक किया बरामद

बरदह क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित विकास गिरी को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल सिरफिरे बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। खाकी का पलटवार बदमाशों का हौसला पस्त करने वाला है।

By Anurag SinghEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2022 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2022 12:29 AM (IST)
आजमगढ़ में दुराचार के आरोपित को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व बाइक किया बरामद
आजमगढ़ : मुठभेड़ में गोली लगने से बाद पुलिस की गिरफ्त में दुष्‍कर्म का आरोपित विकास गिरी।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। बरदह क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित विकास गिरी को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल सिरफिरे बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। खाकी का पलटवार बदमाशों का हौसला पस्त करने वाला है। हालांकि, दो आराेपित पुलिस की पकड़ से अब भी दूर बताए जा रहे हैं। 

loksabha election banner

  पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपितों के पीछे लगी थी। वह कहीं भागने की फिराक में था कि बरदह क्षेत्र में ही रात करीब 11 बजे उसका पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उसके फायर करने के कारण फोर्स को जवाबी गोली चलानी पड़ी। उसे फिलहाल घायल अवस्था में बरदह के निकट ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 बदमाश विकास गिरी दरियापुर बसही का रहने वाला है। दुष्कर्म की घटना नौ सितंबर की शाम घटित हुई, जब एक किशोरी दूध पहुंचाने के लिए घर से बमुश्किल पांच सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के यहां गई। वहां दूध पहुंचाकर लौट रही थी कि सिरफिरों ने उसे पकड़कर ज्यादती की। बरदह के बौवापार क्षेत्र अंतर्गत हजारेमलपुर की तरफ से विकास गिरी बाइक से आते दिखा ताे पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद की है। घटना के दो अन्य आरोपित नितेश गौड़ और अजय गौड़ निवासी बसहि दरियापुर फरार हैं। इन दोनाें आरोपितों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.