विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में बोले कांग्रेस प्रभारी अभिषेक दत्त - 'राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, अब विधानसभा चुनाव भी हारेगी'

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 02:06 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की हार से देश में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में भी पांच राज्यों में हारेगी और आजमगढ़ में आगामी रैली की तैयारियों पर चर्चा की।

कांग्रेस प्रभारी अभिषेक दत्त बोले राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ 2027 में भी हारेगी।

कांग्रेस प्रभारी अभिषेक दत्त बोले राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ 2027 में भी हारेगी।

HighLights

  1. राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की हार से देश में संदेश।

  2. अभिषेक दत्त ने 2027 विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार की भविष्यवाणी की।

  3. आजमगढ़ में 3 दिसंबर की मंडलीय कार्यकर्ता रैली की तैयारी बैठक।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार से लोग नाराज है। विधानसभा चुनाव-2027 में भाजपा की हार पांच प्रदेशों में होगी। जिस तरह से राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है, इससे देश में बड़ा सकारात्मक मैसेज गया है।

पिछली बार जो राजस्थान विधानसभा थी, उसकी स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य था। उस समय भी लोगों को भाजपा से नाराजगी थी। अब जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भाजपा बड़े-बड़े बयान दे रही है कि मोदी आएंगे, फिर आएंगे, फिर आएंगे तो इसका जवाब राजस्थान की जनता ने एक शुरुआत करके दे दिया है। राजस्थान केवल एक झांकी है, अभी पांच प्रदेशों में चुनाव अभी बाकी हैं। जिस तरह से राजस्थान में भाजपा बाहर हुई है, उसी तरह से विधानसभा चुनाव-2027 में बाहर होगी।

इसके पूर्व तीन दिसंबर को प्रस्तावित आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपद की मंडलीय कार्यकर्ता रैली की तैयारियों को लेकर श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कालेज सठियांव में तीनो जनपद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

मंडलीय कार्यकर्ता रैली संगठन की एकजुटता, सामूहिक संकल्प और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिचय देगी। उन्होंने कहा कि तीनो जिले के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से जुट जाएं, ताकि यह आयोजन सफल साबित हो।

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि मंडलीय कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह है। यह रैली संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

बैठक में अवधेश सिंह, राजाराम यादव, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, पूर्णमासी प्रजापति, अजीत राय, बिपिन कुमार पाठक, शिवमंगल सिंह, रामकुमार यादव, केदार मौर्य, गोपाल कृष्ण राय , हाजी इफ्तिखार, शीला भारती, सीमा भारती, प्रेमा चौहान , हरिओम उपाध्याय , रजाउर्रहमान, प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।