युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं अब्दुल कलाम
आजमगढ़ सामाजिक संस्था प्रयास की ओर से मेहता पार्क में पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे अब्दुल कलाम युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सामाजिक संस्था प्रयास की ओर से मेहता पार्क में पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे अब्दुल कलाम युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कलाम साहब के रास्ते पर चलकर महानता अर्जित की जा सकती है। कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र पाठक ने कहा कि कलाम साहब जब जिले में आए थे तो छोटी सी दुकान पर रुककर चाय पी थी। यही सरलता उन्हें औरों से अलग स्थान दिलाती है। इस अवसर पर हरिश्चन्द, सुनील यादव, डा. हरगोविन्द विश्वकर्मा, दातादीन मौर्य, डा. प्रवेश कुमार, हरिश्चन्द्र, रामसेवक, सूर्यबलि, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
सरायमीर : प्राथमिक विद्यालय सरायमीर द्वितीय के प्रांगण में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन समारोह की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नगर पंचायत के ईओ रंगबहादुर सिंह ने की। बच्चों ने भी डा. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अब्दुल कलाम के वाक्य को याद करते हुए कहा कि सपने वे नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो आपको सोने नहीं देते। इस वाक्य को अगर हम अपने जीवन का लक्ष्य बना लें तो सफलता हमारे कदमों में होगी। प्रधानाध्यापक अभिमन्यु यादव ने कहा कि अगर मनुष्य ²ढ़ निश्चय कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। इस अवसर पर ऊषा, सपना, रंजना प्रजापति, भवानी सिंह आदि उपस्थित थे।