आजमगढ़ में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, मोबाइल पर करती रही बात, पुलिस ने पूछा - 'आखिर हुआ क्या है?'
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और करीब एक घंटे ...और पढ़ें

आजमगढ़ में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस कर रही पूछताछ।
HighLights
युवती आजमगढ़ के राजूपट्टी गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी।
करीब एक घंटे तक टावर पर मोबाइल पर बात करती रही।
पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा, चढ़ने का कारण जानने को पूछताछ।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव के पास रविवार सुबह उस समय भीड़ जुट गई, जब एक युवती करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई।
इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई और टावर पर चढ़ने के कारण की जानकारी जुटा रही है। रविवार सुबह करीब 11 बजे युवती राजूपट्टी गांव के पास स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते वह काफी ऊंचाई पर पहुंच गई। लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवती से नीचे उतरने की अपील की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया।
टावर पर बैठकर मोबाइल पर करती रही बातचीत : पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के दौरान युवती टावर पर ही बैठकर मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत करती रही। वह किससे बात कर रही थी और बातचीत में क्या कहा गया, इसकी जानकारी तत्काल नहीं हो सकी।
करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीण उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। बाद में वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। युवती के नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे जीयनपुर कोतवाली ले गई। पुलिस उसके टावर पर चढ़ने का कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
