विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से लगी आग, चालक और खलासी ने भागकर बचाई जान

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:12 PM (IST)

आजमगढ़ में वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर एक ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। ...और पढ़ें

आजमगढ़ में ट्रक के केबिन में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने भागकर बचाई जान।

आजमगढ़ में ट्रक के केबिन में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने भागकर बचाई जान।

HighLights

  1. ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय आग लगी।

  2. गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप लिया।

  3. चालक और खलासी ने समय पर निकलकर जान बचाई।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर खड़े एक ट्रक में रविवार को भीषण आग लग गई। ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

चालक और खलासी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लालगंज स्थित सुभाष फिलिंग स्टेशन के पास ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी केबिन में खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दोनों तत्काल केबिन से बाहर निकलकर दूर भाग गए। कुछ ही देर बाद सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चालक और खलासी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग से ट्रक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।