विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुसी कार, दंपती समेत पांच की मौत

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 16 May 2026 04:55 PM (IST)

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार के कंटेनर से टकराने से दंपती समेत पांच लोगों ...और पढ़ें

आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार कंटेनर से टकराई, दंपती समेत पांच की मौत।

आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार कंटेनर से टकराई, दंपती समेत पांच की मौत।

HighLights

  1. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुर्घटना।

  2. कार कंटेनर से टकराई, पांच लोगों की मौत।

  3. मृतक हरियाणा के निवासी, पहचान जारी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र के सियरहा गांव के समीप शनिवार की शाम करीब चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक कार पीछे से आगे चल रही कंटेनर में घुस गई, जिससे कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कंधरापुर और कोतवाली पुलिस के साथ यूपीडा के राहत कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वाले सभी लोग बिहार राज्य के भोजपुर जिले के रहने वाले थे, कार से हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जा रहे थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मृतकों में मनीष कुमार श्रीवास्तव, इनकी पत्नी कंचन, दो बेटी अदिति और आस्था निवासी सिवान बिहार के साथ ही एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौत भी हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डा. अनिल कुमार भी करीब सात बजे पहुंचे। बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचना दी गई है।

azm

सबसे पहले हादसे ही स्‍थानीय लोगों से जानकारी होने के बाद कंधरापुर और कोतवाली पुलिस के साथ ही यूपीडा के राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पांचों लोगों को कार से बाहर निकाला। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वाले सभी हरियाणा के हैं।

उनकी पहचान की जा रही है, इसके साथ ही पर‍िजनों को सूच‍ित क‍िया जाएगा। पर‍िजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद व‍िधि‍क कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई, जबक‍ि अन्‍य वाहनों को भी कुछ देर तक राहत और बचाव कार्य के ल‍िए रोक द‍िया गया। 

जानकारी के अनुसार सफेद रंग की कार की गत‍ि काफी तेज थी, तेज गत‍ि के साथ संभवत: चालक को थकान की वजह से झपकी आने से कंटेनर में पीछे से जा घुसी ज‍िसकी वजह से कार का ऊपरी ह‍िस्‍सा पूरी तरह से अलग हो गया। माना जा रहा है क‍ि सामने से टक्‍कर के बाद और ऊपरी ह‍िस्‍सा जद में आने से किसी के पास बचने का मौका नहीं होने की वजह से मौत हो गई।

वहीं हादसे के बाद पुल‍िस और प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लि‍या है। बताया क‍ि पर‍िजनों से संपर्क के बाद व‍िध‍िक कार्रवाई शुरू की जाएगी।