देश के आर्थिक विकास में महिलाओं का 50 फीसद योगदान
आजमगढ़: सिधारी स्थित कृषि भवन परिसर में सोमवार को कृषि विभाग महिला किसान दिवस एवं रबी उत्पादकता कृषक गोष्ठी, मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने फीटा काटकर शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सिधारी स्थित कृषि भवन परिसर में सोमवार को कृषि विभाग महिला किसान दिवस एवं रबी उत्पादकता कृषक गोष्ठी, मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांसद ने कृषि क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं गृह कार्य, बच्चों के देखभाल के साथ कृषि कार्य में बराबर का हाथ बंटाती हैं। देश की आर्थिक विकास में इनका लगभग 50 फीसद योगदान रहता है। महिलाओं के प्रत्यक्ष योगदान एवं सक्रिय भागीदारी के परिणाम स्वरूप ही भारत, फल, सब्जी और अनाज के मामले में अग्रणी देश बन गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने महिलाओं की कृषि क्षेत्र में सहभागिता के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित किए जाने पर बल दिया।
मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार ¨सह व संयुक्त कृषि निदेशक एसके ¨सह ने महिला समूहों के माध्यम से जैविक खाद उत्पादन, बीज उत्पादन एवं नव विकसित कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए फार्म मशीनरी बैंक के लाभ मिलने के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने फसल अवशेष प्रबंधन, कृषक पंजीकरण के अलावा रबी फसलों में दलहनी, तिलहनी एवं गेहूं में अनुमन्य अनुदान की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके ¨सह, डा. रणधीर नायक, डा. आरपी ¨सह एवं एके यादव, विशेषज्ञ डा. रसूल मुहम्मद एवं डा. एलसी वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संचालन कमला ¨सह तरकश ने किया। पुरस्कृत की गई महिला किसान
गोष्ठी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य विभागों के अतिरिक्त निजी क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा कुल 22 प्रदर्शनी किसानों के आकर्षण का केंद्र रही। मेले में 760 महिला किसान एवं 284 पुरुष किसानों ने मेले व गोष्ठी में प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा द्वारा महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। इसमें विजेता महिला किसान शशिकला, कमलावती, सरिता, सत्यभामा एवं बालिका राय को मेज शेलर देकर पुरस्कृत किया गया। कृषि विभाग द्वारा पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं 20 कृषकों को सरसों के मिनी किट का वितरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।